Result 2026- असम बोर्ड ने जारी किया 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, ऐसे करें परिणाम चेक
- byJitendra
- 11 Apr, 2026
दोस्तो असम के उन छात्रों का इंतजार खत्म हो गया जिन्होनें इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था और अपने परिणाम का इतंजार कर रहे हैं, तो उनके लिए खुशखबरी हैं क्योंकि Board of Secondary Education, Assam (SEBA) ने शुक्रवार 10 अप्रैल को कक्षा 10 (HSLC/SSLC) के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा
SEBA द्वारा कक्षा 10 (HSLC) परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच किया गया।
परीक्षा राज्यभर के 1,046 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई।
इस परीक्षा में कुल 4,38,565 छात्र शामिल हुए।
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
asseb.in
sebaonline.org
resultsassam.nic.in
ऐसे चेक करें Assam Board 10th Result
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “Assam Board HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अपना Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन पर दिए गए Download विकल्प पर क्लिक करें।
स्कोरकार्ड को सेव करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
यह अस्थायी मार्कशीट तब तक मान्य होगी जब तक स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिल जाती।
छात्र UMANG और DigiLocker ऐप के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
डिवीजन सिस्टम समझें
SEBA बोर्ड में परिणाम डिवीजन के आधार पर जारी किया जाता है:
60% या उससे अधिक – First Division
45% से 59% – Second Division
30% से 44% – Third Division
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट ध्यान से जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।






