Travel Tips- मॉनसून में भूलकर भी ना बनाएं इन जगहों पर सैर का प्लान, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 05 Aug, 2025

By Jitendra Jangid- दोस्तो मॉनसून का मौसम हमें गर्मी से राहत तो प्रदान करता ही हैं, साथ ही हरियाली, ताज़गी भरा मौसम और बारिश की बूंदों की मधुर ध्वनि लेकर आता है, इस मौसम में प्रकृति अपने चर्म सुंदरता दिखाती हैं, यह मौसम घूमने के लिए बड़ा सबसे अनुकूल माना जाता हैं, लेकिन बारिश जितनी भी मनोरम लगती है, अपने साथ कुछ जोखिम भी लाती है, खासकर पहाड़ी या ऊँचाई वाले इलाकों में।

अगर आपको बारिश में भी यात्रा करना पसंद है, तो सावधानी बरतना ज़रूरी है और उन जगहों से बचें जहाँ भूस्खलन, फिसलन भरी सड़कें या उफान पर नदियाँ बहने का खतरा ज़्यादा होता है। आइए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में जहां आपको मॉनसून में नहीं घूमने जाना चाहिए-
मानसून के दौरान इन जगहों से बचें:
मसूरी - अपने झरनों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर मसूरी, मानसून के दौरान बार-बार भूस्खलन और गिरती चट्टानों के कारण खतरनाक हो जाता है।
ऋषिकेश -
ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन बारिश के दौरान गंगा का जल प्रवाह अत्यधिक तेज़ हो जाता है, जिससे साहसिक खेल असुरक्षित हो जाते हैं।

शिमला -
मानसून शिमला के आकर्षण को बढ़ाता है, लेकिन इसकी संकरी सड़कें फिसलन भरी और ड्राइविंग के लिए जोखिम भरी हो जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
उत्तराखंड के ट्रेकिंग ट्रेल्स
अपने ट्रेकिंग रूट्स के लिए प्रसिद्ध, उत्तराखंड मानसून के दौरान भूस्खलन का शिकार हो जाता है। इस मौसम में यहाँ ट्रेकिंग करना असुरक्षित है।
मनाली -
पर्यटकों के बीच पसंदीदा, मनाली में भारी बारिश के दौरान अक्सर भूस्खलन और सड़कें जाम हो जाती हैं, जिससे यात्रा की योजनाएँ अप्रत्याशित और असुरक्षित हो जाती हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]