Admit Card 2026- JEE Advanced 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, ऐसे करें डाउनलोड़
- byJitendra
- 12 May, 2026
दोस्तो क्या आप उन युवाओं में से एक हैं जो इस साल JEE Advanced 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, यह भारत की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक वेबसाइट: jeeadv.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध “JEE Advanced 2026 Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें।
अपना JEE Main आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल ID दर्ज करें।
एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए विवरण सबमिट करें।
हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
JEE Main आवेदन संख्या
जन्म तिथि
श्रेणी (Category)
फ़ोटो और हस्ताक्षर
आवासीय पता

परीक्षा केंद्र का विवरण
छात्रों को सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। किसी भी त्रुटि या विसंगति के मामले में, उन्हें सुधार के लिए तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
JEE Advanced 2026 परीक्षा कार्यक्रम
पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
सभी उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपरों में शामिल होना अनिवार्य है।






